Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरसूद में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

11 सितम्बर 2025, हरसूद: हरसूद में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ – हरसूद क्षेत्र के किसानों की मांग पर मंत्री डॉ. विजय शाह के प्रयासों से नर्मदा वेयर हाउस छनेरा में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ सोमवार को हुआ।

जिला विपणन अधिकारी श्रीमती श्वेता सिंह ने बताया कि इस केंद्र का संचालन मार्केटिंग सोसायटी न्यू हरसूद द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छनेरा में नगद खाद विक्रय केंद्र प्रारम्भ होने से क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा होगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री कमल खंडेलवाल, श्री राजेंद्र करोडे, श्री राम पंवार, किसान प्रतिनिधि श्री हेमन्त मीणा, मनोज यदुवंशी, मार्केटिंग सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद पटेल और एस.डी.ओ कृषि श्रीमती अमृता मोरे सहित विभिन्न अधिकारी और किसान प्रतिनिधि मौजूद थे। किसानों की मांग पूरी होने पर किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला विपणन अधिकारी श्रीमती श्वेता सिंह का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन सहकारिता निरीक्षक श्री राधा मोहन बिश्नोई ने किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें