Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया जिले में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ अपराध दर्ज

30 अप्रैल 2026, दतिया: दतिया जिले में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ अपराध दर्ज – कलेक्टर श्री स्वपिन्ल वानखड़े के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन कर पराली जलाने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी किसान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

थाना दुरसड़ा में दर्ज एफआईआर के अनुसार ग्राम चरखरा निवासी किसान कालीचरण पुत्र सीताराम दांगी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत प्रकरण कायम किया गया है। प्रकरण के अनुसार, कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में पराली/नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद दिनांक 27 अप्रैल 2026 को हल्का पटवारी की जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित किसान द्वारा सर्वे नंबर 116/2 एवं 805/1 स्थित खेत में गेहूं की पराली में आग लगाई गई।

इस घटना के चलते आसपास के खेतों की नरवाई जल गई तथा अन्य किसानों के खेतों में रखा भूसा और पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर घटना का फोटो एवं वीडियो साक्ष्य संकलित कर पंचनामा एवं रिपोर्ट तैयार की गई। पटवारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट और तहसील कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर थाना दुरसड़ा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पराली न जलाएं और शासन के निर्देशों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें