Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फार्म गेट एप का उपयोग कर घर से बेच सकेंगे उपज – डिंडोरी कृषि विभाग

14 जून 2024, डिंडोरी: फार्म गेट एप का उपयोग कर घर से बेच सकेंगे उपज – डिंडोरी कृषि विभाग – कृषि विभाग डिंडोरी द्वारा बताया गया कि फार्म गेट का उपयोग कर कृषक घर बैठे उपज बिक्री कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से कृषकों को फसल के मूल्य की जानकारी प्राप्त होती है। कृषक को  फार्म गेट  एप डाउनलोड करना होगा तथा कृषक पंजीयन पूर्ण करना होगा।

फसल विक्रय के समय कृषकों को अपनी कृषि उपज के संबंध में मंडी फसल, ग्रेड किस्म, मात्रा एवं वांछित भाव की जानकारी दर्ज करना होगा। किसानों द्वारा अंकित की गई समस्त जानकारियां चयनित मंडी के पंजीकृत व्यापारियों को प्राप्त हो जायेगी तथा प्रदर्शित होगी। कृषक एवं व्यापारी के आपसी सहमति के आधार पर चयनित स्थल पर कृषि उपज का तौल कार्य होगा। तौल कार्य के पश्चात एप के माध्यम से कृषक अपनी उपज खलिहान/घर से ही विक्रय कर सकते है और सही मूल्य एवं भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

इस हेतु कृषक इस प्रक्रिया को अपना सकते हैं : फार्म गेट एप डाउनलोड करें जानकारी दर्ज कर रिपोर्ट प्राप्त करें। कृषक पंजीयन करें, कृषक लॉगइन का चयन करें, उपज की व्यापारी से प्राप्त ऑफर स्वीकृत करें अथवा निरस्त करें। व्यापारी से प्राप्त सौदा पत्रक मंजूर करें, कृषक भुगतान पत्रक प्राप्त करें। अतः कृषि विभाग द्वारा कृषको से अपील की गई है कि फार्म गेट एप का उपयोग करें, ताकि अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)