राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: सब्जी एवं मसाला बीज विक्रेताओं की दुकानों का किया संयुक्त निरीक्षण

10 मई 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: सब्जी एवं मसाला बीज विक्रेताओं की दुकानों का किया संयुक्त निरीक्षण – गत दिनों  उप संचालक उद्यान श्री एस.आर. चौहान, धूलकोट तहसीलदार श्री भेवंदया एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री वेरसिंग बर्डे द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम धूलकोट, बोरीबुजुर्ग सहित अन्य ग्रामों में सब्जी एवं मसाला बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समस्त दुकानदारों को उच्च गुणवत्ता के बीजों का विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉक रजिस्टर एवं देयक बुक को व्यवस्थित रूप से संधारित एवं पूर्ण रखने की बात कही गई।

विक्रेता को निर्देशित किया गया कि जो भी किसान फर्म से बीज क्रय करता है, उसे अनिवार्य रूप से पक्का बिल प्रदान किया जाए। प्रत्येक दुकान पर बीज की किस्म, बीज की कीमत, बैच नंबर, उत्पादन तिथि आदि का विवरण चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, बीज वितरण के उपरांत किसानों के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर समय-समय पर उन्हें उच्च उत्पादन संबंधी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की भी बात कही गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements