बुरहानपुर : केले के रेशे से बनी पर्यावरण-अनुकूल राखियों को मिल रहा प्रोत्साहन
26 अगस्त 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर : केले के रेशे से बनी पर्यावरण-अनुकूल राखियों को मिल रहा प्रोत्साहन – मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशानुसार स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार एवं विक्रय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिले में राखी के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
इस पहल के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम जयसिंहपुरा के श्री कृष्णा स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा केले के रेशे से आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार की गई हैं। इन राखियों के स्टॉल 24 से 27 अगस्त तक कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर, नवीन अनुविभागीय कार्यालय, नवीन जनपद कार्यालय बुरहानपुर एवं नगर पालिका निगम बुरहानपुर में लगाए गए हैं।
स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बाजार – राखी स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार की गई राखियां खरीदने का अवसर मिल रहा है। केले के तने के रेशे से तैयार इन राखियों में आकर्षक डिजाइन के साथ पर्यावरण-अनुकूलता का विशेष ध्यान रखा गया है। स्थानीय संसाधनों से तैयार यह उत्पाद महिला उद्यमिता और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास है। इसका उद्देश्य स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
स्थानीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री से महिलाओं को अपने हुनर को व्यवसाय से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित राखियों की खरीदी करें और स्थानीय उत्पादों, महिला उद्यमिता एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने में सहभागी बनें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

