Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से मिले बुरहानपुर कलेक्टर

05 सितम्बर 2025, बुरहानपुर: प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से मिले बुरहानपुर कलेक्टर –  जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये कृषि विभाग और उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें इस खेती को अपनाने के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने नेपानगर अनुभाग अंतर्गत ग्रामों का दौरा कर प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया।

प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से मिलने  कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ग्राम दैय्यत पहुंचे। कलेक्टर ने जिले में परंपरागत कृषि विकास योजनांतर्गत जैविक खेती कर रहे किसानों से चर्चा की, किसानांे द्वारा कपास, तुअर मक्का, पपीता, अरबी, हल्दी, इत्यादि फसल में जीवामृत एवं गोबर खाद का उपयोग कर उत्पादन प्राप्त करने की बात कही गयी। जिससे जमीन में नमी बनी रहती है। किसानों ने बताया कि, वे किसी प्रकार के रासायनिक खाद का उपयोग नहीं कर रहे है एवं कीट बीमारियों के नियंत्रण के लिए पांच पत्ती काढ़ा का उपयोग भी कर  रहे हैं ।

ग्राम तुकईथड़ के कृषक श्री तुलसीराम जामरे प्राकृतिक खेती के माध्यम से केला फसल की उपज प्राप्त कर रहे है। वहीं वे पीएमएफएमई योजनांतर्गत स्थापित इकाई  ऑइल  मिल भी चला रहे है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कृषक श्री तुलसीराम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। पीएमएफएमई योजनांतर्गत उद्यानिकी विभाग से हितग्राही को सहायता राशि मिली है।  कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के समूह बनाकर प्राकृतिक रूप से खेती कराये, जिससे उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा, साथ ही मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध  कराएं । इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से जैविक खेती से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया कि, जैविक खेती करने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है और उसकी उर्वरता भी बढ़ती है। किसानों ने बताया कि, इससे उत्पादित फसलें स्वास्थ्यवर्धक होती हैं, उनमें पोषण होता है। साथ ही जैविक खेती में लागत व्यय भी कम लगता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बारिश के बीच कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम दैय्यत पहुंचकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से पीएम आवास, पीएम सम्मान निधि, राशन वितरण ईत्यादि विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी ली। उपसंचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि, दैय्यत ग्राम में करीबन 70 से 80 किसान जैविक खेती कर रहे है। जिले में लगभग 650 हेक्टेयर रकबा जैविक खेती का है वहीं 1500 से अधिक किसान इस ओर अग्रसर है। भ्रमण के दौरान एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, उपसंचालक उद्यानिकी श्री चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture