Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: चना उपार्जन केंद्र का सीईओ ने किया निरीक्षण

12 अप्रैल 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: चना उपार्जन केंद्र का सीईओ ने किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार  गत दिनों  जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा द्वारा रेणुका कृषि उपज मंडी स्थित चना उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर संचालित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ श्री वर्मा ने किसानों द्वारा लाई गई उपज के बिल बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि उपज विक्रय के समय ही बिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जाए तथा प्रत्येक बैग पर तत्काल क्यूआर कोड लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।निरीक्षण के दौरान मौके पर ही किसानों की तुली हुई उपज के बैगों का पुनः वजन कर जांच की गई, जिसमें सभी बैगों में उपज की मात्रा सही पाई गई। इस अवसर पर उपस्थित किसानों से उर्पाजन के संबंध में चर्चा की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुचारु व्यवस्था के साथ संचालित किया जाए, ताकि किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।

 इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, नोडल अधिकारी मार्कफेड श्री संदीप इंगले, सहकारिता नोडल अधिकारी श्री अशोक चौधरी सहित कृषक गण मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें