Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब में बंपर गेहूं की फसल, 125 लाख टन बाजार में आने की उम्मीद

21 अप्रैल 2025, चंडीगढ़: पंजाब में बंपर गेहूं की फसल, 125 लाख टन बाजार में आने की उम्मीद – पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने शुक्रवार को रूपनगर के अनाज मंडी में गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस बार पंजाब में गेहूं की बंपर फसल हुई है और अनुमान है कि इस सीजन में लगभग 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं बाजारों में आएगा।

मंत्री ने बताया कि अब तक मंडियों में 13 लाख 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जिसमें से करीब 11 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा, “किसानों के खातों में 703 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।” उनके अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत खरीद के 24 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है और गेहूं की ढुलाई में भी कोई देरी नहीं हो रही।

कटारूचक ने कहा कि अगर मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस बार गेहूं की गुणवत्ता अच्छी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों और आढ़तियों को बारिश या अन्य मौसमी प्रभावों से फसल को बचाने के लिए तिरपाल और क्रेट की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, गेहूं की पैकिंग के लिए जूट के बोरों की भी कोई कमी नहीं है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों और आढ़तियों को नहीं होगी परेशानी

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के आदेशानुसार, मैं स्वयं मंडियों का दौरा कर खरीद प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा हूं।” इसके साथ ही, खरीद व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों में कोई ढिलाई न हो और न ही किसी किसान या आढ़ती को परेशानी हो।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मजदूरों की मेहनत को सराहा

इस अवसर पर मजदूर समुदाय से बातचीत करते हुए कटारूचक ने कहा, “धरती के असली भगवान मजदूर हैं, जो अपने परिवार के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।” उन्होंने मंडियों में फसलों की मार्केटिंग में मजदूरों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने मजदूरों की मजदूरी को एक साल में दो बार बढ़ाया है। पहले इसे 1.80 रुपये से 2.21 रुपये किया गया और अब बढ़ती महंगाई और आढ़तियों की मांग को देखते हुए इसे 43 पैसे और बढ़ाकर 2.64 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से मजदूर समुदाय को लगभग 10 करोड़ रुपये का लाभ होगा।

130 लाख टन गेहूं खरीद की तैयारी

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 130 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की व्यवस्था की है, ताकि किसानों द्वारा लाया गया प्रत्येक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जा सके। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार किसानों की मेहनत से उपजाए गए प्रत्येक दाने को खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com