Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन केसीसी बनाने के कार्य में प्रगति लाएं- कलेक्टर शाजापुर

15 अक्टूबर 2024, शाजापुर: पशुपालन केसीसी बनाने के कार्य में प्रगति लाएं- कलेक्टर शाजापुर – डेयरी एवं पशुपालन के लिए किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरण के कार्य में एक सप्ताह में प्रगति लाए। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गत दिनों  पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता एवं मत्स्य पालन विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा में कहा कि केसीसी के प्रकरण बैंकों में प्रस्तुत  करें और प्रतिदिन इसकी समीक्षा भी करें। कलेक्टर ने पशुओं के टीकाकरण कार्य की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी उपसंचालक को दिये। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्य की समीक्षा में भूमि उपयोग वर्गीकरण, खरीफ एवं रबी क्षेत्राच्छादन एवं उत्पादकता, बीज व्यवस्था, उर्वरक व्यवस्था, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग, स्वाईल मेप अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों की जानकारी, 10 वर्षों के अंदर नोटिफाईड बीज किस्मों का उपयोग, नवीन तकनीकी का उपयोग, नरवाई प्रबंधन सहित विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।

 उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में प्रमुख उद्यानिकी फसलों के रकबे एवं उत्पादन, बीज की आवश्यकता एवं उपलब्धता, उद्यानिकी फसलों का विपणन एवं निर्यात, ड्रीप एवं मिनी स्प्रींकलर सिंचाई संयंत्रों का उपयोग, मिनी ट्रैक्टर, लहसुन बुवाई मशीन,  आलू  पलांटर, पॉलिशेडनेट एवं पेट हाऊस, उद्यानिकी में नवाचार, प्लास्टिक लाईनिंग फॉर्म पोन्ड आदि कार्यों की समीक्षा की गई। सहकारिता विभाग की समीक्षा में  बैंकों  की वित्तीय स्थिति, अल्पावधि फसल ऋणों की तुलनात्मक वसूली, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, गबन एवं धोखाधड़ी के प्रकरणों में वसूली की समीक्षा की गई। मत्स्य विभाग की समीक्षा में मत्स्योत्पादन बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री केएस यादव, पशु चिकित्सा डॉ. प्रशांत महाडिक, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, सहकारिता उपायुक्त श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. जीआर अम्बावतिया, जिला प्रबंधक मार्केटिंग श्रीमती जैनीफर खान, मत्स्य पालन से निरीक्षक श्री किशोर महाजन भी उपस्थित थे I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com