राज्य कृषि समाचार (State News)

ज्वार, बाजरा एवं धान उपार्जन हेतु सात दिन पूर्व स्लॉट बुक करें

10 नवंबर 2025, दतिया: ज्वार, बाजरा एवं धान उपार्जन हेतु सात दिन पूर्व स्लॉट बुक करें – मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में औसत अच्छी गुणवत्ता एफएक्यू के ज्वार (मालदंडी) 3749 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) 3699 रुपये प्रति क्विंटल तथा बाजरा 2775 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2369 रूपये तथा धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि धान उपार्जन की अवधि 1 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक तथा ज्वार एवं बाजरा उपार्जन की अवधि 24 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक रखी गई है। जिले के सभी पंजीकृत कृषक अपनी फसल बेचने हेतु नजदीकी उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपार्जन प्रारंभ होने के लगभग एक सप्ताह पूर्व उपलब्ध रहेगी।

Advertisement
Advertisement

किसान अपने मोबाइल, एमपी ऑनलाइन, सीएससी, लोक सेवा गारंटी या इंटरनेट कैफे से स्लॉट बुक कर सकेंगे। स्लॉट बुकिंग की वैधता 7 दिवस तक रहेगी। कृषकों को अपनी उपज विक्रय हेतु आधार कार्ड लिंक बैंक खाता प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई अन्य खाता उपयोग करना चाहता है तो उसे आधार कार्ड से लिंक कराना आवश्यक होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के समस्त कृषकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित अवधि में नजदीकी उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुकिंग कर अपनी फसल का विक्रय सुनिश्चित करें।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement