राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: मंडी में शुरू हुई समर्थन मूल्य पर कपास खरीद

15 नवंबर 2025, भोपाल: अलीराजपुर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: मंडी में शुरू हुई समर्थन मूल्य पर कपास खरीद – मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिला के कृषि अधिकारी सज्‍जन सिंह चौहान ने बताया कि अब जिले में ही कपास की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सी.सी.आई.) द्वारा आलीराजपुर जिले की कृषि उपज मंडी समिति जोबट में गुणवत्ता के आधार पर 8 हजार 10 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर कपास की खरीदी प्रारंभ की गई है ।

Advertisement1
Advertisement

 इस व्यवस्था से जिले के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों को न केवल परिवहन पर होने वाले अतिरिक्त व्यय से राहत मिलेगी बल्कि समय की भी बचत होगी। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से स्थानीय किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित होगा और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी । प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित कृषि उपज मंडी समिति पर अपनी कपास विक्रय कर सरकारी समर्थन मूल्य का अधिकतम लाभ प्राप्त करें। 

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement