भिंड: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना ने ज़िंदगी में नई रोशनी भर दी
30 सितंबर 2026, भिंड: भिंड: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना ने ज़िंदगी में नई रोशनी भर दी – भिण्ड जिले के ग्राम आंतों के किसान श्री रामकुमार सिंह चौहान की ज़िंदगी में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना ने नई रोशनी भर दी है। इस योजना के तहत उनके खेतों में लगे सोलर ऊर्जा पंप ने सिंचाई की पुरानी समस्याओं को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। खेतों में पानी की बड़ी समस्या अब दूर हो गई है। प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत उनके खेत में लगाए गए सौर ऊर्जा प्लेट (सोलर पंप) से अब एक स्विच दबाने से ही सिंचाई संभव हो रही है।
श्री चौहान ने बताया कि पहले बिजली की भारी कमी के कारण सिंचाई में बाधा आती थी, लेकिन सोलर पंप लगने के बाद सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे किसानों के लिए वरदान बताया। यह योजना मध्य प्रदेश में पीएम-कुसुम (बी) के तहत लागू की गई है और किसानों को 7.5 एचपी तक के सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।
श्री चौहान पहले अपने खेतों में सिंचाई के लिए बिजली की अनियमित आपूर्ति से बहुत परेशान रहते थे। बिजली की कटौती और डीजल पंपों की बढ़ती लागत ने उनकी खेती को महंगा बना दिया था। लेकिन जब से उन्होंने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत अपने खेत में 50 हजार रुपए अंशदान तथा शेष शासकीय सब्सिडी से रोटोमैग का 05 एचपी का सोलर ऊर्जा पंप लगवाया है, उनकी सारी समस्याएं दूर हो गई हैं।
प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना मूल रूप से मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे 24 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार की पीएम कुसुम योजना के साथ जोड़कर लागू किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती, स्थायी और बिजली की अनिश्चितता से मुक्त ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि किसान अब ग्रिड बिजली की अनिश्चित आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहते। सोलर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय स्रोत है। किसान ऑनलाइन पोर्टल https://cmsolarpump.mp.gov.in/ के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

