राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड कलेक्टर ने खाद का अवैध परिवहन पकड़ा

27 अगस्त 2025, भिंड: भिंड कलेक्टर ने खाद का अवैध परिवहन पकड़ा – कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने  खाद  विक्रय केंद्रों  के  निरीक्षण के दौरान गत दिनों विकासखंड मेहगांव के ग्राम ज्ञानेन्द्र पुरा के पास भिंड-ग्वालियर हाइवे पर खाद की बोरी ले जाते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा।

बता दें कि  खाद से संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगने पर  ड्राइवर  द्वारा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने खाद के दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को  जब्त  कर उप संचालक कृषि श्री कमल कुमार पाण्डेय को मौका स्थल पर बुलाकर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को उनके सुपुर्द किया।

उक्त दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 140 बोरी यूरिया और 40 बोरी एपीएस की बोरी  जब्त  की गई। कृषि विभाग द्वारा  जब्त  खाद पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com