भिंड: सर्वोत्तम कृषकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
11 अगस्त 2026, भिंड: भिंड: सर्वोत्तम कृषकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित – शासन के नियमानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम “आत्मा” के तहत कृषि एवं कृषि से संबंधित विषय जैसे पशुपालन, मछली पालन, बागवानी, कृषि मशीनीकरण, प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन तथा अन्य कृषि से संबंधित कृषकों द्वारा किये गये नवाचारों हेतु वर्ष 2025-26 की गतिविधियों के आधार पर पुरस्कार का प्रावधान है।
मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के पुरस्कार हेतु सर्वोत्तम कृषकों के चयन की कार्यवाही कर दिनांक 26 जनवरी 2027 को सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा। किसान अपने आवेदन संबंधित विभाग के विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय को 31 अगस्त 2026 तक सत्यापित कराकर जमा कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

