Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भरतपुर- एफपीओ से जुडकर कृषक समस्याओं का करायें सामूहिक समाधान

27 जनवरी 2023, भरतपुर: भरतपुर- एफपीओ से जुडकर कृषक समस्याओं का करायें सामूहिक समाधान – आत्मा परियोजना, मेवात मस्टर्ड एफपीओ पहाड़ी एवं ल्यूपिन के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत समिति पहाड़ी के गांव रांफ में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन डॉ उदयभान सिंह ने किसानों का आह्वान किया कि पंचायत समिति पहाड़ी में उद्यानिकी फसलों की बहुत अधिक संभावना होने एवं सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी की गुणवत्ता बहुत अच्छी होने से क्षेत्र में फल बगीचों, सब्जियों की खेती, फूलों की खेती तथा मसाला फसलों की खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उपखंड मजिस्ट्रेट पहाड़ी अनीता यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत समिति पहाड़ी में कार्यरत मेवात मस्टर्ड एफपीओ से अधिक से अधिक संख्या में कृषक जुड़कर योजनाओं का लाभ उठायें और अपनी कृषि संबंधी सभी समस्याओं का समाधान एफपीओ के माध्यम से करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आत्मा के परियोजना निदेशक योगेश कुमार शर्मा ने एफपीओ के गठन, कार्यप्रणाली, कार्य करने का तरीका, संभावना तथा एफपीओ से किसानों को होने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि समस्त कृषक एफपीओ के साथ साथ आत्मा परियोजना से जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से लाभान्वित होंगे और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर अपनी उन्नति कर सकते हैं कार्यक्रम में 300 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (25 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )