राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का प्रांत अधिवेशन संपन्न

श्री पटेल प्रांत अध्यक्ष और श्री दांगी महामंत्री बने

06 सितम्बर 2024, इंदौर: भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत का प्रांत अधिवेशन संपन्न – भारतीय किसान संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर गुरुवार को  इंदौर में प्रांत अधिवेशन का आयोजन किया गया , जिसमें 18 जिलों के तहसील, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान प्रांत का नवीन निर्वाचन भी किया गया जिसमें श्री लक्ष्मीनारायण पटेल (इंदौर )प्रांत अध्यक्ष और श्री रमेश दांगी (आगर ) महामंत्री बनाए गए। अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री  विट्ठल  भाई दुधात्रा ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी , प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश पाटीदार,प्रांत संगठन मंत्री श्री अतुल माहेश्वरी आदि मंचासीन थे। इसके पूर्व र माई मंगेशकर सभा गृह से शिवाजी प्रतिमा स्थल तक शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में  विभिन्न जिलों के किसान शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री कुलकर्णी ने कहा कि सोयाबीन का रेट 3500 रु तक गिर गए  हैं  जो समर्थन मूल्य से भी कम पर बिक रहा है। आज देश में कई किसान संगठन बन गए जो किसानों के नाम चल रहे हैं ,लेकिन मकसद  कुछ और है। श्री चौधरी ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। जो दायित्व दिया उसका सम्मान करे। आपको तीन वर्ष का समय मिला है इसका सही उपयोग  करें।  विश्वास और प्रयासों की बदौलत ही आज मालवा प्रांत में किसान संघ के सदस्यों की संख्या बढ़कर 5 लाख तक पहुंच गई है। मंच पर मौजूद अन्य अतिथियों ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

प्रांत के नवीन निर्वाचन में श्री लक्ष्मीनारायण पटेल (इंदौर) निर्विरोध प्रांत अध्यक्ष व श्री रमेश दांगी (आगर ) प्रांत महामंत्री चुने गये। निर्वाचन अधिकारी श्री विट्ठल दुधात्रा ने निर्वाचन प्रक्रिया को  संपन्न  कराया। तत्पश्चात  प्रांत मंत्री ने संभागीय व प्रांत कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष श्री रेवाराम बहेदिया खरगोन  ,श्री दयाराम पाटीदार धार ,श्री  डूंगरसिंह सिसोदिया बड़ौद,संगठन मंत्री श्री अतुल माहेश्वरी (इंदौर ) , श्री शांतिलाल शर्मा (महिदपुर ) कोषाध्यक्ष ,श्री महेश ठाकुर (धार ) श्री भारत सिंह बैस (उज्जैन ) श्री धर्म गुर्जर (खंडवा )मंत्री,  श्री गोवर्धन पाटीदार (देवास ) प्रचार -प्रसार ),श्री आनंद सिंह ठाकुर (इंदौर ) जैविक प्रमुख ,श्री श्यामसिंह पंवार (खरगोन )युवा संयोजक ,श्रीमती वैशाली मालवीया (इंदौर ) महिला संयोजिका ,श्री सीताराम प्रजापत (आगर ) कार्यालय मंत्री ,श्री राजेंद्र शर्मा (धार ) क्रा आ शो स  बनाए गए। श्री रघुनंदन पाटीदार (गरोठ ), श्री भंवरसिंह पंवार (मंदसौर ), श्री कैलाश डोडियार (झाबुआ ) , श्री राम प्रसाद सूर्य (देवास) सदस्य बनाए गए। आमंत्रित सदस्य में श्री मोहन पाटीदार (धार ) और श्री नीलेश पाटीदार (नीमच ) शामिल किए गए।  उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री दशरथ पंड्या, इन्दौर संभाग अध्यक्ष  कृष्णपाल  सिंह राठौर और संभाग मंत्री श्री हरिसिंह पटेल  बनाए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement