राज्य कृषि समाचार (State News)

भाकिसं मालवा प्रान्त का महिला सम्मेलन संपन्न

15 नवंबर 2024, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): भाकिसं मालवा प्रान्त का महिला सम्मेलन संपन्न – भारतीय किसान संघ ( भाकिसं ) मालवा प्रांत का 13 वां महिला सम्मेलन अहिल्या घाट महेश्वर में संपन्न हुआ। देवी अहिल्या बाई की  300 वीं जन्म जयंती पर 450 महिलाओं  ने कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान किया।

प्रचार प्रसार प्रमुख श्री गोवर्धन पाटीदार ने जानकारी दी कि भारतीय किसान संघ ( भाकिसं ) मालवा प्रांत का 13 वां महिला सम्मेलन अहिल्या घाट महेश्वर में आयोजित किया गया। महिला संयोजिका श्रीमती गिरिजा देवी ठाकुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश पाटीदार, मंत्री श्री राजेन्द्र शर्मा,प्रांत अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, प्रांत महामंत्री श्री रमेश दांगी महिला संयोजिका चंदा दीदी  ने मां नर्मदा का पूजन कर आरती की। इसके बाद महेश्वर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई ।

 पाटीदार समाज धर्मशाला में अर्चना दीदी ने कहा कि गाय , नई पौध लड़कियों और तुलसी को बचाकर रखना। कोई भी मुसीबत आए तो डरना मत, हिम्मत से चुनौती  देना। उन्होंने कहा कि कभी भी लकीरें मत खींचना।   खेतों में लकीर खिंचने से भाई-भाई में लड़ाई होती है। सीमा पर लकीर  खींचने  से देश में लड़ाई होती है। जमीन पर लकीरें खींची तो राम -रावण युद्ध जैसा होता है,अतः कभी लकीरें मत खींचना। मिलजुल कर रहना ।भारत माता की रक्षा के लिए अपनी ताकत लगाना ध्वनि  शर्मा ने कहा कि हमें देवी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर चलना चाहिए  श्री चौधरी ने समापन सत्र में महिलाओं से कहा कि आपको पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए । आपने जहर मुक्त खेती करने का आह्वान किया । सौभाग्य से आज जनजाति के गौरव भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस  भी है।  कार्यक्रम में प्रदेश संयोजिका श्रीमती गिरिजा देवी ठाकुर, प्रांत अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण पटेल ने भी संबोधित किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement