राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल: मालवार में कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित

26 मार्च 2026, बैतूल: बैतूल: मालवार में कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित – बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार कृषक वर्ष-2026 के तहत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम मालवार में मंगलवार को कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान ग्राम मालवार निवासी श्री संदीप इवने के यहां निजी कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित किया गया। इस केंद्र का निरीक्षण सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद कुमार मीणा एवं बैंक ऑफ इंडिया शाहपुर के शाखा प्रबंधक श्री दीपक गढ़ेकर द्वारा किया गया।

यह केंद्र शासन की कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, प्लाउ, रोटावेटर, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, थ्रेशर, ट्रॉली, रीपर एवं कल्टीवेटर जैसे उपकरण क्रय किए गए हैं। इस पर शासन द्वारा 40 प्रतिशत तक अधिकतम 10 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जाता है। इच्छुक किसान कृषि अभियांत्रिकी विभाग की वेबसाइट (www.chc.mpdage.org) के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए किया जागरूक – इस अवसर पर आयोजित नरवाई प्रबंधन कार्यशाला में किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपसरपंच श्री बोरेलाल धुर्वे सहित विभागीय कर्मचारी श्री प्रवीण विश्वकर्मा, श्री मनीष कुमार चोलिया, ग्राम के कृषक श्री गणेश परते, रविशंकर परते, सचिन कावड़े, नाथूराम इवने, रामकिशोर परते, कैलाश उइके, संतराम कावड़े एवं गौतम धुर्वे उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements