Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी बडोरा का किया औचक निरीक्षण

02 जुलाई 2024, बैतूल: बैतूल कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी बडोरा का किया औचक निरीक्षण – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने  गत दिनों कृषि उपज मंडी बडोरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में गंदगी का अंबार मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने मंडी सचिव को तत्काल सफाई कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडी परिसर में नियमित स्वच्छता रखी जाए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि आगामी सप्ताह में पुन: मंडी में आकर निरीक्षण करेंगे, तब तक सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली  जाएं। इस अवसर पर एसडीएम श्री राजीव कहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

किसानों की सुनीं समस्याएं-  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी मंडी परिसर में चल रही गेहूं तथा चने की नीलामी में पहुंचे। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें उपज का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। किसानों को उपज के भुगतान में विलंब होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने तत्काल अधिकारियों को भुगतान किए जाने के आदेश दिए। इसके अलावा मंडी परिसर में उपज बेचने आए किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मंडी सचिव को मंडी परिसर में प्रत्येक शेड्स में बैठने के लिए बेंचेस की व्यवस्था तथा हर एक शेड में वेटिंग एरिया बनाए जाने के निर्देश दिए।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com