बैतूल: फसल बीमा के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
08 जुलाई 2026, बैतूल: बैतूल: फसल बीमा के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि – जिले में खरीफ मौसम- 2026 में फसलों का फसल बीमा 1 जुलाई से प्रारंभ है। कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला बैतूल के सभाकक्ष में गत दिनों ‘’फसल बीमा माह’’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री सुरेन्द्र पराते, जिला प्रबंधक एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी एवं विकासखण्ड बैतूल के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी सहित लगभग 70 किसान उपस्थित थे। जिले के समस्त विकास खंडों में ‘’फसल बीमा माह’’ 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी बैतूल ने बताया कि “फसल बीमा माह” का कार्यक्रम जिले की समस्त तहसीलों, ग्राम पंचायत स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा करवा कर जोखिमों एवं फसल बीमा के हित लाभ के बारे में जागरूक किया जाएगा।
वर्तमान खरीफ मौसम 2026 में अधिसूचित फसलों के लिए कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि सोयाबीन के लिए 850 रुपए, मक्का 722 रुपए, धान सिंचित के लिए 838 रुपए, धान असिंचित 660 रुपए तथा अरहर के लिए 740 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई हैं। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा के इच्छुक अऋणी किसान भाई अपनी निकटतम बैंक शाखा /सहकारी समिति/अधिकृत चैनल एवं जन सेवा केंद्र (सीएससी) एवं कृषक स्वयं भी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov-in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर योजना से जुड सकते हैं। अऋणी कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज-बैंक पासबुक, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बही एवं बटाईदार किसान या किराए पर ली गई भूमि के लिए मलिक द्वारा शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य है। उन्होंने जिले के किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

