Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में हाट बाजार क्लीनिक से दुर्गम इलाकों में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश में 84 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

15 अप्रैल 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में हाट बाजार क्लीनिक से दुर्गम इलाकों में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं  – छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों विशेषकर पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग का अमला हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य के ग्रामीण अंचलों में 1 लाख 50 हजार से अधिक हाट बाजार क्लीनिक का आयोजन किया जा चुका है। इन आयोजनों में 84 लाख से अधिक मरीजों को सीधा फायदा मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाट बाजारों में आयोजित किए जा रहे क्लीनिकों में लोगों को उपचार के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां और पैथोलाॅजी की सुविधाएं मिल रही है। योजना के अंतर्गत राज्य में 429 डेडिकेटेड ब्राडिंग वाहन तथा चिकित्सा दलों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में लोगों का इलाज किया जा रहा है।

सारथी लंबे समय से उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की समस्या से जूझ रहे थे ।महंगी दवाईयों और इलाज से भी उन्हें अधिक फायदा नहीं हो रहा था। श्री सारथी को एक दिन अचानक सप्ताहिक हाट बाजार में क्लीनिक की गाड़ी दिखी, उन्होंने वहां जाकर चिकित्सकों से पूछा तो नि:शुल्क इलाज की जानकारी मिली। जांच करवाने पर आवश्यक दवाई भी नि:शुल्क मिली, जिससे उनके तबीयत में सुधार हुआ है ।इसी प्रकार बीपी के समस्याओं से ग्रसित श्री रामनारायण बताते हैं कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर है जिससे उन्हें काफी तकलीफ थी।हाट बाजार क्लीनिक में उचित इलाज , दवाइयां एवं खानपान की सलाह मिलने से उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।कोरिया जिले में विगत सप्ताह में हाट बाजार क्लीनिक में कुल 1758 मरीजों ने जांच कराया तथा 1715 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का लाभ मिला।

स्वास्थ्य टीम में होते है स्थानीय बोली के जानकार -सरगुजा, बस्तर अंचल में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय बोली के जानकार चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाॅफ की मदद ली जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें