रायसेन कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण
30 अप्रैल 2026, रायसेन: रायसेन कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण – जिले में बनाए गए विभिन्न उपार्जन केन्द्रों पर मप्र शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। उपार्जन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वयं जिले में सतत रूप से विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य और केन्द्रों पर किसानों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा गैरतगंज क्षेत्र में उपार्जन केन्द्र श्रीनाथ वेयरहाउस, सिलवानी तहसील में ग्राम पाठा में उपार्जन केन्द्र राज राजेश्वरी वेयर हाउस, जमुनिया में उपार्जन केंद्र पारसनाथ वेयरहाउस सहित विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा उपार्जन कार्य, उपज की गुणवत्ता, तुलाई कार्य सहित केंद्र पर किसानों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों तथा केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित उपज की मात्रा, बारदाने की उपलब्धता, किसानों को राशि भुगतान आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप उपार्जन कार्य किया जाए तथा किसानों को राशि भुगतान की कार्यवाही भी शीघ्रता से की जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों से कहा कि उपज विक्रय हेतु आ रहे किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल आदि सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने उपज विक्रय हेतु आए किसानों से भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सहकारिता, कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

