Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों को दिया मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण

12 नवंबर 2024, मुरैना: मुरैना में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों को दिया मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण – मधुमक्खी पालन में मौसम प्रबंधन, मधुमक्खियों  की कार्य प्रणाली एवं जीवन चक्र आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रयोगिक प्रशिक्षण के दौरान व्यावसायिक मधुमक्खी पालन इकाई का भ्रमण कराया तथा प्रशिक्षणार्थियों को रानी, श्रमिक एवं नर मधुमक्खी की पहचान उनके कोष्ठक निर्माण कार्यप्रणाली, शहद निष्कासन प्रक्रिया आदि के बारे में बताया। शहद परिशोधन संयंत्र में शहद शोधन प्रक्रिया, शहद का गुणवत्ता परीक्षण, शहद की पैकिंग एवं विपणन आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. एस.वी.एस. चौहान, डॉ. पी.के.एस. गुर्जर, डॉ. रबी यादव एवं डॉ.  स्वाति  सिंह ने भी प्रशिक्षणार्थियों को मधुमक्खी पालन की तकनीकी जानकारी प्रदान की।  इस  दौरान नरेश सिंह यादव वन संरक्षक सामाजिक वानिकी वृत ग्वालियर ने भी प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 6 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी उद्बोधन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण भी आयोजित किये गये। कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्वालियर के 20 पुलिसकर्मियों ने सहभागिता कर मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीक पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। आभार प्रदर्शन डॉ. पी.पी. सिंह ने किया तथा कार्यक्रम में डॉ. बी.एस. कंसाना एवं श्रीमती रीना शर्मा ने भी सहभागिता की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com