Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बस्तर: तीन एकड़ में सालभर खेती कर रहे किसान, धान के बाद मक्का-सब्जियों से कमा रहे 3 लाख रुपये

24 नवंबर 2026, रायपुर: बस्तर: तीन एकड़ में सालभर खेती कर रहे किसान, धान के बाद मक्का-सब्जियों से कमा रहे 3 लाख रुपये – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजूर के किसान फूलसिंह सेठिया ने अपनी मेहनत, लगन और खेती के प्रति नवाचार की सोच से कृषि को खुशहाली का माध्यम बना लिया है। परंपरागत धान की खेती के साथ रबी सीजन में मक्का और साग-सब्जियों का उत्पादन कर वे न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना रहे हैं। सीमित कृषि भूमि का बेहतर उपयोग और सालभर खेती से जुड़े रहकर उन्होंने आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल पेश की है।

किसान फूलसिंह सेठिया के पास तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है। वे खरीफ सीजन में विधि से धान की उन्नत खेती करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी पैदावार प्राप्त होती है। गत दिवस वे तोकापाल धान उपार्जन केन्द्र में अपना धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वे 38 क्विंटल धान लिंकिंग के माध्यम से विक्रय कर रहे हैं। इससे सहकारी समिति से लिए गए फसल ऋण की अदायगी करने में भी मदद मिलेगी। पिछले वर्ष भी उन्होंने 32 क्विंटल धान सहकारी समिति में विक्रय किया था, जिसकी अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुई थी।

नलकूप से सिंचाई ने खोली रबी खेती की राह

फूलसिंह सेठिया के खेत में स्थापित नलकूप उनके लिए खेती में अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण आधार बना है। नलकूप के माध्यम से सिंचाई की सुविधा मिलने से वे खरीफ सीजन के बाद खेत खाली नहीं छोड़ते, बल्कि रबी सीजन में मक्का और विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों की खेती करते हैं। इससे उनकी कृषि भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है और परिवार को सालभर आमदनी का अवसर मिल रहा है। वे अपने खेतों में उत्पादित साग-सब्जियों को तोकापाल, रायकोट और डिलमिली के स्थानीय बाजारों में बेचते हैं। इससे उन्हें सीजन के दौरान करीब तीन लाख रुपए की आय प्राप्त होती है। धान, मक्का और सब्जी उत्पादन से होने वाली आमदनी का उपयोग वे परिवार के भरण-पोषण, दैनिक जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर करते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान हितैषी निर्णयों से बढ़ा खेती के प्रति भरोसा

किसान फूलसिंह सेठिया ने राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता प्रदान करने के निर्णय को किसानों के हित में महत्वपूर्ण और सार्थक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सहयोग से किसानों को खेती-किसानी में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture