Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में बीएएसएफ का विक्रेता सम्मेलन संपन्न

19 मई 2024, इंदौर: इंदौर में बीएएसएफ का विक्रेता सम्मेलन संपन्न – प्रसिद्ध कीटनाशक कम्पनी बीएएसएफ द्वारा गत दिनों इंदौर में विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कम्पनी के आर एन्ड डी हेड डॉ नीलांजन, नर्मदा बीयू के बिजनेस मैनेजर  श्री योगेंद्र सिंह राठौर ,सेल्स एक्सीलेंस श्री हितेंद्र चौहान ,मार्केटिंग मैनेजर श्री विपुल परदेशी  मौजूद थे। इस सम्मेलन में  कम्पनी के उत्पाद एफिकॉन पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिटेलर और कस्टमर पार्टनर उपस्थित थे।

प्रथम सत्र में  डॉ नीलांजन ने कम्पनी बीएएसएफ के बारे में परिचय दिया और फसलों में चूसक कीटों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए कंपनी के नए उत्पाद  एफिकॉन की विशेषताओं से अवगत कराया और बिजनेस प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को श्री चौहान ने भी संबोधित किया। श्री परदेशी ने नए उत्पाद एफिकॉन के उपयोग के बारे में जानकारी दी और  मार्केटिंग पर चर्चा की गई। श्री राठौर ने बीएएसएफ के उत्पाद और उज्जवल भविष्य की चर्चा करते हुए  कहा कि निकट भविष्य में कम्पनी का कार्यक्षेत्र और उन्नत होगा।

उल्लेखनीय है कि भारत में चूसक कीटों से फसलों को बहुत हानि होती है , जिससे उत्पादकता और उपज में 35 -40 % तक की कमी हो जाती है।  इसके समाधान के लिए बीएएसएफ ने कीटनाशक एफिकॉन पेश किया है , जो इन चुनौतियों का सामना कर सकता है। एफिकॉन एक नए विशेष फार्मुलेशन में  बीएएसएफ के  नए सक्रिय घटक एक्सालियन द्वारा संचालित है। अपने अनूठे तरीके से काम करने के साथ ,एफिकॉन कीटनाशक नए आईआरएसी समूह 36 के तहत बाजार में पेश किए गए पहले कम्पाउंड में से एक है , जो कीटनाशकों की एक पूरी तरह से नई श्रेणी ( समूह 36 पाइरिडाज़िन ) का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका मौजूदा उत्पादों के साथ कोई ज्ञात क्रॉस रेजिस्टेंस नहीं है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com