राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी: अवैध बीज बेचने वालों की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम

02 जून 2026, बड़वानीबड़वानी: अवैध बीज बेचने वालों की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम – जिले में खरीफ सीजन में बीज की बुआई का काम प्रारंभ हो गया है । जिले में इस वर्ष 82 हजार हेक्टर से अधिक क्षेत्र में कपास की बुआई करने की संभावना है । जिले में अनुमति प्राप्त कंपनियों द्वारा बीज को लाइसेंस धारी विक्रेताओं के माध्यम से विक्रय किया जाता है । जिले में अवैध रूप से कपास बीज गुजरात एवं महाराष्ट्र से लाकर बीज बेचने का प्रयास किया जा रहा है । प्रशासन द्वारा बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कारवाई के निर्देश दिये गये  हैं ।

 जिले में कालाबाजारी एवं अवैध बीज पर कारवाई हेतु विशेष उड़न दस्ता टीम बनाई गई है, जो  शिकायतों पर  पर त्वरित कारवाई  करेगी  । इसमें कोई भी व्यक्ति द्वारा अवैध बीज की कालाबाजारी या बेचने की सूचना विभाग को देने एवं धरपकड़ कार्यवाही में सहयोग करने वाले व्यक्ति को  पांच हजार (5000/-) रूपए का इनाम प्रोत्साहन के रूप में भी दिया जाएगा । कोई भी किसान, व्यापारी या आम नागरिक बीज से  जुड़ी अवैध  गतिविधियों  की शिकायत सूचना विभाग के हेल्पलाइन नंबर 292915 पर दे सकते  हैं  । शिकायत मिलते ही विशेष  जांच  दल द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी । प्राप्त सूचना की गोपनीय  जांच  होगी और सही पाए जाने पर पात्र व्यक्ति को 5000/- की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी डर के अवैध गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकें ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements