राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी: सांसद श्री पटेल ने कृषि रथ को किया रवाना

19 मई 2026, बड़वानीड़वानी: सांसद श्री पटेल ने कृषि रथ को किया रवाना –  प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी , मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव  के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में खरीफ मौसम की  फसलों  की तैयारी हेतु 16 से 25 मई तक 10 दिवसीय कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिला स्तर पर सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल द्वारा कृषक कल्याण रथ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कृषि रथ का उद्देश्य कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन के मध्य सीधा संवाद स्थापित कर नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकी की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है । जिले के समस्त विकासखण्डों में कृषि रथ प्रत्येक विकासखण्ड में प्रतिदिन 03 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा । कृषि रथ के मुख्य आधार स्तंभ, ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा पराली प्रबंधन से संबधित योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रो का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देना, विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करना, पराली प्रबंधन, कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खरीफ पूर्व खेतो को समतलीकरण इत्यादी का प्रचार प्रसार किया जायेगा । जिससे कृषक कल्याण वर्ष की भावना को ग्राम स्तर तक पहुंचाया जा सके ।

 कार्यक्रम में सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, श्री वासुदेव मुकाती, श्री जगदीश धनगर, उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल, विभागीय अधिकारियों, जिले के समस्त विकास खंडों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ को रवाना किया गया ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements