Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर में उर्वरक नमूना अमानक पाए जाने पर लगाया प्रतिबंध

17 जुलाई 2024, अशोकनगर: अशोकनगर में उर्वरक नमूना अमानक पाए जाने पर लगाया प्रतिबंध – खरीफ वर्ष 2024 में उर्वरक नमूने, उर्वरक निरीक्षक चंदेरी द्वारा लिये जाकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजे गये  हैं । सहायक रसायन विशेषज्ञ उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार कंपनी एवं विक्रेता के उर्वरक नमूना अमानक स्तर के पाए गए हैं ।

अनुज्ञापन अधिकारी पदेन उप संचालक कृषि श्री के.एस.कैन द्वारा विक्रेता फर्म संतोष कुमार मुकेश कुमार जैन ट्रेडर्स चंदेरी का एसएसपी उर्वरक निर्माता कंपनी जुबिलेंट एग्री लिमि.कपासन चित्तौड़गढ़ राजस्थान के लॉट/बैच नं. पी-404/मार्च 2024 का उर्वरक अमानक पाए  जाने पर उर्वरक के लॉट/बैच स्कंध का क्रय, विक्रय भंडारण एवं परिवहन जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com