राज्य कृषि समाचार (State News)

2 सितंबर को सीहोर में होगा बलराम कृषि महोत्सव, उन्नत बीज और प्राकृतिक खेती की लगेगी प्रदर्शनी  

01 सितंबर 2026, सीहोर: 2 सितंबर को सीहोर में होगा बलराम कृषि महोत्सव, उन्नत बीज और प्राकृतिक खेती की लगेगी प्रदर्शनी – बलराम जयंती के उपलक्ष्य में 02 सितम्बर को सीहोर जिले में जनपद पंचायत स्तर पर बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड स्तर को नोडल अधिकारी तथा बी.टी.एम. आत्मा को सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है।

नोडल अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर विकासखंड स्तर पर मंडी प्रांगण अथवा उपयुक्त स्थान का चयन करते हुए अधिक से अधिक कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। महोत्सव मेंपारंपरिक कृषि कलाओं के साथ आधुनिक कृषि उपकरण एवं यंत्र, उन्नत बीज तथा प्राकृतिक खेतीसे संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही कृषकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी एवं अनुभव साझा किए जाएंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture