मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड रैंकिंग में बालाघाट अव्वल
25 जून 2026, बालाघाट: मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड रैंकिंग में बालाघाट अव्वल – किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड की जिला स्तरीय रैंकिंग में बालाघाट जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।जारी रैंकिंग के अनुसार अप्रैल 2026 माह में बालाघाट जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस माह की रैंकिंग में झाबुआ जिले को द्वितीय एवं हरदा जिले को तृतीय स्थान मिला। वहीं मई 2026 की रैंकिंग में झाबुआ जिला प्रथम, मंदसौर जिला द्वितीय तथा बालाघाट जिला तृतीय स्थान पर रहा। लगातार दो माह तक प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में स्थान बनाकर बालाघाट ने किसान कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है। इस उपलब्धि पर संबंधित जिलों के कलेक्टरों एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी गई है। अधिकारियों ने इसे किसानों के हित में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, समन्वित प्रयासों और मैदानी स्तर पर किए गए कार्यों का परिणाम बताया है।
किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश के जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में आगामी जून 2026 माह की रैंकिंग के लिए सभी जिलों को शुभकामनाएं दी गई हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले महीनों में भी बालाघाट जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए किसानों के हित में संचालित योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

