बालाघाट : धान ट्रायल का अवलोकन, अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने किया फसल परीक्षण
22 अगस्त 2026, बालाघाट: बालाघाट : धान ट्रायल का अवलोकन, अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने किया फसल परीक्षण – कृषि महाविद्यालय मुरझड़, बालाघाट में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, फिलीपींस (आईआरआरआई) की परियोजना के अंतर्गत संचालित धान के विभिन्न ट्रायल का वरिष्ठ अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने धान की आधुनिक तकनीकों, ट्रायल की प्रगति और फसल की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया।
अवलोकन के दौरान ज्वाइंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर श्री के. एस. नेताम, डब्ल्यूआरआई के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वैज्ञानिक, उप संचालक कृषि बालाघाट श्री फूलसिंह मालवीय, सहायक संचालक कृषि श्री राजेश खोबरागड़े सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. उत्तम बिसेन ने आईआरआरआई परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न धान ट्रायल एवं उनकी तकनीकी विशेषताओं के संबंध में अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने खेत में पहुंचकर ट्रायल की वर्तमान स्थिति, अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों तथा धान उत्पादन में इनके संभावित लाभों से अवगत कराया।
कृषि महाविद्यालय मुरझड़ के अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख ने अतिथियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की जानकारी दी। इसके पश्चात डॉ. रमेश अमुले द्वारा महाविद्यालय स्थित म्यूजियम का भ्रमण कराया गया, जहां प्रदर्शित महत्वपूर्ण कृषि एवं जैविक नमूनों की विशेषताओं तथा उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किसानों के खेतों में संचालित आईआरआरआई परियोजना के धान ट्रायल का भी अवलोकन किया। इस दौरान किसानों के खेतों में पहुंचकर ट्रायल की प्रगति, फसल की स्थिति तथा अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, फिलीपींस की परियोजना के माध्यम से आधुनिक एवं जलवायु-स्मार्ट धान उत्पादन तकनीकों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इन तकनीकों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने और व्यापक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय मुरझड़ के डॉ. नरेश बिसेन, डॉ. शरद बिसेन, डॉ. विक्रम सिंह गौर, डॉ. सोलंकी, डॉ. अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य सहायक प्राध्यापक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

