राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट : किसानों को दी डीएसआर तकनीक एवं नरवाई प्रबंधन की जानकारी

20 जून 2026, बालाघाटबालाघाट : किसानों को दी डीएसआर तकनीक एवं नरवाई प्रबंधन की जानकारी – राज्य शासन के विशेष जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 17 जून 2026 को ग्राम पंचायत बिरसोला में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि, ग्रामीण जन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने बताया कि शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। किसानों को डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) पद्धति से धान की बुवाई के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए नरवाई प्रबंधन संबंधी जानकारी भी दी गई।

     शिविर में कृषि अधिकारियों ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और उत्पादन लागत कम करने के उपाय बताए। इसके अलावा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की गुणवत्ता भी सुरक्षित रह सके।  किसानों को खरीफ सीजन की दलहनी फसलों मूंग एवं उड़द की गिरदावरी संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।जनकल्याण

 शिविर में उपस्थित किसानों ने कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कृषि विभाग ने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements