बालाघाट : रात्रि चौपाल में किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी
23 नवंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट : रात्रि चौपाल में किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी – प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से 18 नवंबर को वारासिवनी विकासखंड के ग्राम लिंगमारा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। लिंगमारा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) के अंतर्गत चयनित क्लस्टर ग्राम है। रात्रि चौपाल में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के साथ-साथ खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर आत्मा परियोजना के संचालक डॉ. रामनाथ पटेल ने किसानों से संवाद कर गेहूं, चना, सरसों एवं अलसी की अंतरवर्ती खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण एवं अंतरवर्ती खेती अपनाकर किसान उपलब्ध कृषि भूमि का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने, भूमि की उर्वरता बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।रात्रि चौपाल में किसानों को स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति के उपयोग, सुपर सीडर एवं स्टेप सीडर जैसी कृषि मशीनों की उपयोगिता तथा फसल अवशेष यानी पराली के उचित प्रबंधन की जानकारी भी दी गई।
किसानों को बताया गया कि आधुनिक कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खेती की लागत कम करने, समय बचाने तथा मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपनाने तथा रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम करने के लिए भी प्रेरित किया गया। रात्रि चौपाल के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा करने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


