आयुष विभाग ने औषधीय खेती के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया
03 दिसंबर 2024, देवास: आयुष विभाग ने औषधीय खेती के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया – आयुष विभाग द्वारा देवारण्य योजना में पादप औषधीय खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए गत दिनों ग्राम अचलूखेड़ी में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आयुष विभाग, उद्यानिकी और सॉलिडरि डाड संस्था द्वारा औषधीय उत्पाद के तहत अश्वगंधा की उन्नत कृषि तकनीक पर कृषि विशेषज्ञों ने विचार रखे।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.गिर्राज बाथम ने किसानों को देवारण्य योजना की जानकारी दी। डॉ राहुल मंडलोई ने आयुष ग्राम योजना की जानकारी देकर योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उप संचालक उद्यानिकी श्री पंकज शर्मा ने किसानों को कृषि में उद्यानिकी पौधों के समावेश पर जोर दिया।
वरिष्ठ उद्यान अधिकारी श्री परमानंद सेन ने किसानों को अंतरवर्ती कृषि के लाभ बताए। सॉलिडरिडाड जोनल प्रभारी श्रीमती पूर्वा दीक्षित ने किसानों को पुनर्योजित कृषि के सिद्धांत बता कर मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ाने पर जोर दिया।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: