राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

12 नवंबर 2025, उज्जैन: ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित –  कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह के निर्देशों के पालन में  गत दिनों  ग्राम पंचायत लिम्बादित विकासखंड तराना में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement1
Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हंसराज जाटव, परियोजना संचालक आत्मा श्री के. एस. कैन एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री बी. एस. अर्गल द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को नीमास्त्र, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी अर्क बनाने की  विधि के बारे में  विस्तार से बताया गया और प्रक्षेत्र का भ्रमण कर किसान भाइयों से प्राकृतिक खेती करने के लिए आह्वान किया।

 इस मौके पर प्रगतिशील किसान श्री धर्मेंद्र यादव  के खेत पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत कृषि विस्तार अधिकारी श्री बाबूलाल मंडोर, श्री नीरज सिलावट ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर,  सॉलिडेरिडेड संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री संदीप मिश्रा एवं सद्भावना फार्मर प्रोडूसर कंपनी से श्री संजय बडाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री विनीत पाटीदार असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर ने किया। अंत में आभार  श्री अंकित पाटीदार असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर ने माना।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement