Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में बी-पैक्स की सदस्यता अभियान हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना

29 अप्रैल 2026, धार: धार में बी-पैक्स की सदस्यता अभियान हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना – म.प्र. शासन द्वारा घोषित ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर सहकारिता के दायरे को बढ़ाने के लिए एक व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज धार जिले में बी-पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं) की सदस्यता बढ़ाने हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया गया।  इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता एवं बैंक प्रशासक सुश्री वर्षा श्रीवास तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री के.के. रायकवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश स्तर पर इस वर्ष 10 लाख नवीन सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से धार जिले को 20 हजार नवीन सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के संकल्प के साथ, प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई गई।

किसानों को मिलेंगे ये लाभ :  इस प्रचार वाहन का मुख्य उद्देश्य जिले के समस्त कृषक बंधुओं तक सदस्यता अभियान की जानकारी पहुंचाना है। जो किसान अब तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबद्ध बी-पैक्स संस्थाओं की सदस्यता से वंचित हैं, वे इस अभियान के माध्यम से सदस्य बनकर शासन की 0% ब्याज योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण कृषि योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें