गेहूं की नरवाई जलाने से बचें, मिट्टी में मिलाने से फसल होगी लाभकारी: मध्यप्रदेश कृषि विभाग
07 मार्च 2026, भोपाल: गेहूं की नरवाई जलाने से बचें, मिट्टी में मिलाने से फसल होगी लाभकारी: मध्यप्रदेश कृषि विभाग – किसानों द्वारा गेहूं फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। किसानों से मध्यप्रदेश कृषि विभाग ने आग्रह किया है कि किसान गेहूं की नरवाई नही जलाये। इसके लिए प्रशासन द्वारा पूर्व से ही गेहूं की नरवाई जलाये जाना प्रतिबंधित किया गया हे। किसान गेहूं फसल के ठूंठ नरवाई को जलाने से खेत की उर्वरक क्षमता में कमी आती है। गेहूं की नरवाई को रोटावेटर की सहायता से खेत की मिट्टी में मिलाए इससे नरवाई मिट्टी में मिलाने से देशी खाद का काम करता है और फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है।
कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर किसान भाई को नरवाई न जलाने की सलाह एवं समझाइश निरंतर दी जा रही है। उप संचालक कृषि ने बताया कि विभाग के अधिकारी अपने निरंतर भ्रमण के दौरान किसानों को समझाइश दे रहे है कि किसान अपने खेत की नरवाई नही जलाये और नरवाई न जलाने के फायदे बता रहे है।
किसान अपने खेत की नरवाई जलाने के स्थान पर रोटावेटर चलाकर नरवाई खेत की मिट्टी में मिलाये नरवाई मिट्टी में मिला देने से खाद का काम करता है। किसान खेती को लाभ का धंधा बनाने के गेहूं के नरवाई को जलाने की बजाय उसे खेतों की मिट्टी में ही मिला दिया जाए जिससे खेत में फसलों को नुकसान भी नहीं होगा और फसल की पैदावार भी अच्छी होगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

