Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी जिले में 703 मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता

26 सितम्बर 2025, शिवपुरी: शिवपुरी जिले में 703 मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता – किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एचयूआरएल कंपनी की यूरिया रैक शिवपुरी रैक प्वाइंट पर पहुंची, जिससे जिले को 703  मीट्रिक  टन यूरिया प्राप्त हुआ। इस रैक से प्राप्त यूरिया का वितरण 25 सितंबर से जिले में व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया  जा रहा  है।

 7 सहकारी समितियों को 175  मी .टन, 3 डबल लॉक गोदामों को 150  मी .टन, 2 मार्केटिंग सोसायटियों को 125  मी .टन, एम.पी.एग्रो. शिवपुरी को 40  मी .टन तथा निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं को 213  मी .टन यूरिया आवंटित किया गया। वितरण व्यवस्था की निगरानी हेतु कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी के आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों खतौरा, रन्नौद, भौंती, पोहरी, भटनावर, दिनारा एवं कोलारस को 25–25 मै.टन यूरिया प्रदान किया गया। इसी प्रकार मार्कफेड करैरा, पोहरी एवं पिछोर को 50–50 मै.टन यूरिया आवंटित हुआ। विपणन सहकारी संस्था नरवर को 75  मी .टन, बैराड़ को 50  मी .टन तथा एम.पी.एग्रो. शिवपुरी को 40  मी .टन यूरिया उपलब्ध कराया गया।

निजी विक्रेताओं के माध्यम से भी किसानों तक यूरिया पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसमें पलेैया ब्रदर्स भौंती को 18  मी .टन, बरिहा ट्रेडर्स भौंती को 18  मी .टन, सोना खाद भण्डार सिरसौद को 18  मी .टन, आलोक खाद भण्डार खोड़ को 18  मी .टन, बबलू ट्रेडिंग कंपनी भौंती को 25  मी .टन, दिव्या कृषि सेवा केन्द्र पोहरी को 25  मी .टन, पीताम्बरा कृषि सेवा केन्द्र दिनारा को 25 मी .टन, अवधेश कुमार गुप्ता सिरसौद को36  मी .टन, अल्का एजेंसी बामौरकला को 25  मी .टन तथा गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 5  मी .टन यूरिया आवंटित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें