Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्वायत्त शासन मंत्री ने रैगर महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में लिया भाग

उन्नति के लिए कुरूतियां त्याग कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढें युवा -स्वायत्त शासन मंत्री

25 अप्रैल 2022, जयपुर।  स्वायत्त शासन मंत्री ने रैगर महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में लिया भाग –
स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने कोटा में रैगर महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर प्रतिभाओं का सम्मान किया। समारोह की
अध्यक्षता विधायक संदीप शर्मा ने की विशिष्ठ अतिथि यूआई यू टी के पूर्वपू अर्व ध्यक्ष रविन्द्र त्यागी रहें।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओ को आगे बढने के अवसर प्रदान किये जा रहें है युवा यु उनका लाभ
लेकर देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें। उन्होंन कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढाने के लिए प्रबुद्बुध
नागरिकों को पहल करते हुए उन्हें सुविसु धाऐं प्रदान करनी होगी, इस कार्य में उनको सरकार द्वारा सक्रिय
सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा संविधान में जो अधिकार दिये है
उनका उपयोग कर समाज का पिछड़ापन दूर करें तथा युवाओं को बदलाव के लिए पेरित करें। उन्होंने
कहा कि समाज के जागरूक एवं संगठनों के पदाधिकारियों का कर्तव्र्त य बनता है कि वे समाज में व्याप्त
कुरूतियों को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक करें तथा शिक्षित एवं संस्कारित समाज के निर्माण में
भागीदारी निभाऐं। उन्होंने सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की ओर मुखातिब होकर कहा कि वे अन्य
साथियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस प्रकार के सम्मान समारोह से युवा यु ओं को प्रेरणा
मिलेगी।

स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे बै ठे नागरिक तक पहुंचे
इसके लिए पदाधिकारी सेवाभाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति में शिक्षा का
बड़ा महत्व है ऐसे में लड़के-लड़की सबको समानता देकर शिक्षा दिलायें। उ यें न्होंने प्रतिभा सम्मान समारोह
के आयोजन को युवा यु ओं के लिए प्रेरक बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इससे पूर्व समाज की प्रतिभाओं का अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्बुध नागरिक एवं सम्मानित होने वाली प्रतिभाऐं उपस्थित रही।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: रोज़गार छीनना नहीं, रोज़गार देना है हमारी सरकार का मकसद : मुख्यमंत्री