Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि उपज मंडी रायसेन में 22 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेगा नीलामी कार्य

20 अक्टूबर 2022, रायसेन । कृषि उपज मंडी रायसेन में 22 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेगा नीलामी कार्य  – मंडी अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ रायसेन द्वारा प्रस्तुत पत्र अनुसार दीपावली पर्व पर दिनांक 22 अक्टूबर दिन शनिवार से दिनांक 26 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार तक मंडी में नीलाम का अवकाश रहेगा तथा नीलाम कार्य बंद रहेगा।

कृषि उपज मण्डी रायसेन के सचिव द्वारा किसान भाईयों से अनुरोध किया गया है कि वे 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अपनी कृषि उपज मंडी में विक्रय हेतु न लाएं तथा अपने आसपास के किसान भाईयों को भी इसकी जानकारी दें। दिनांक 27 अक्टूबर दिन गुरूवार से मंडी में नीलाम कार्य आरम्भ होगा तथा उसी दिन व्यापारियों का शुभ मुर्हत होगा एवं कॉटा पूजन होगा। दिनांक 27 अक्टूबर दिन गुरूवार से नीलाम कार्य दशहरा मैदान में होगा। किसान भाई 27 अक्टूबर दिन गुरूवार से अपनी ट्रालियॉ दशहरा मैदान में ही नीलाम हेतु लगाएं।  

महत्वपूर्ण खबर: प्राकृतिक खेती – डिजिटल कृषि अब मिशन मोड में होगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile