राज्य कृषि समाचार (State News)

26 मार्च तक खरगोन मंडी में नीलामी कार्य बंद  

22 मार्च 2023, खरगोन:  26 मार्च तक खरगोन मंडी में नीलामी कार्य बंद  – खरगोन मंडी में आज बुधवार से 26 मार्च तक अनाज व कपास नीलामी का कार्य बंद रहेगा। इस संबंध खरगोन मंडी सचिव ने बताया कि 22 मार्च को गुड़ी पड़वा, 23 मार्च को चैती चांद, 24 व 25 मार्च को गणगौर पर्व तथा 26 मार्च को रविवार का अवकाश होने से मंडी में अनाज व कपास नीलामी का कार्य बंद रहेगा।

वहीं मंडी व्यापारी संघ ने अवकाश के दिनों में कपास व अनाज नीलामी के कार्य में भाग नहीं लेने का आवेदन प्रस्तुत किया है। मंडी सचिव ने समस्त किसान भाईयों से आग्रह किया है कि अवकाश के दिनों में मंडी प्रागंण में अनाज व कपास नीलामी के लिए नहीं लाएं ।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement