आत्मा कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में उन्नत खेती पर ज़ोर
04 सितंबर 2026, बैतूल (कृषक जगत): आत्मा कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में उन्नत खेती पर ज़ोर – कृषि विज्ञान केंद्र बेतूल बाजार में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया ।जिले के किसानों ने चर्चा में भाग लेकर कृषि तकनीकों के विस्तार को समझा। विशेषज्ञों ने उन्नत फसल प्रबंधन, समसामयिक कृषि समस्या का समाधान,कीट नियंत्रण, संतुलित उर्वरक उपयोग,जैविक खेती, प्राकृतिक खेती ,पशुपालन, उद्यानिकी फसल उत्पादन ,बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर की प्रगति एवं जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र ,मिट्टी परीक्षण ,फसल कटाई प्रबंधन भंडारण आदि अन्य विषयों पर कृषकों का मार्गदर्शन किया। विशेषज्ञों ने कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं पर तकनीक जानकारी दी।
चर्चा के दौरान कृषकों के मोबाइल में किसान साथी ऐप डाउनलोड करवा कर ऐप के उपयोग से समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए यह भी बताया गया। मानव स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों को खेती में कैसे उपयोग में लाया जाए जिससे कि गुणवत्ता युक्त अनाजों का उत्पादन हो और खाद्यान्न भी शुद्ध मिले इस विषय पर भी किसानों को बताया। परिचर्चा के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ मुरली इंगले, डॉ आर डी बारपेटे, पशुपालन विभाग के डॉ सुरजीत सिंह, कृषि विशेषज्ञ श्री प्रभाकर राव कडु , नवागत उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव, पूर्व उपसंचालक कृषि श्री आर जी रजक, परियोजना संचालक आत्मा श्री सुरेंद्र परहाते, कृषि विस्तार एवं कृषि केंद्र के श्री चंद्रशेखर चौधरी ,सहायक संचालक कृषि श्री दीपक सरयाम ,आत्मा के श्री नितिन कुमार जायसवाल ,श्री विजेंद्र वाईकर, श्री सोनू झरबड़े उपस्थित थे ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

