राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में केला फसल की नुकसानी का आकलन जारी

12 जून 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में केला फसल की नुकसानी का आकलन जारी – बुरहानपुर जिले में गत दिनों तेज आंधी-तूफान से हुई नुकसानी का सर्वे दलों द्वारा मौके पर पहुंचकर किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार सर्वे दल के अधिकारीगण क्षेत्रान्तर्गत केला फसल नुकसानी का प्राथमिकता से मौके पर पहुँचकर सक्रियता एवं गंभीरतापूर्वक सर्वे कर आकलन कर रहे है।

इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  श्रीमती  पल्लवी पुराणिक की उपस्थिति में सर्वे दल द्वारा किसानों के खेतों में पहुँचकर फसल नुकसानी का मौका मुआयना किया गया। शासन के निर्देशानुसार सर्वे के उपरांत आरबीसी 6-4 के प्रकरण तैयार किये जा रहे है।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement