Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल और पशुहानि का शीघ्र आकलन करें: डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने कहा राहत राशि जल्द होगी वितरित

18 सितम्बर 2024, भोपाल: फसल और पशुहानि का शीघ्र आकलन करें: डॉ. यादव – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण हुए नुकसान के आकलन के लिए आपात बैठक बुलाई और राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि 30 सितंबर तक बारिश की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी पर न जाएं और जनहानि की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिया कि बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों और पशुओं को हुए नुकसान का आकलन जल्द से जल्द पूरा किया जाए और राहत राशि का वितरण तुरंत शुरू हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। राज्य सरकार के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है, जिससे पीड़ितों को तत्काल सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने जनहानि की स्थिति में पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि यह राशि तुरंत पीड़ितों के परिजनों तक पहुंचाई जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com