Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में खाद्यान्न फसलों का रकबा बढ़ा

धान की बोनी लक्ष्य से अधिक

(विशेष प्रतिनिधि)

14 सितम्बर 2021, भोपाल । मध्य प्रदेश में खाद्यान्न फसलों का रकबा बढ़ा – प्रदेश में खरीफ फसलों की 98 फीसदी से अधिक बुवाई कर ली गई है। इस वर्ष खाद्यान्न फसलों का रकबा बढ़ा है। अब तक कुल खाद्यान्न फसलें 73.47 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 77.24 लाख हेक्टेयर में बोई जा चुकी है जो लक्ष्य के विरुद्ध 105 फीसदी है। कुल खाद्यान्न फसलों में अनाज एवं दलहनी फसलें शामिल है। राज्य में अब तक 146 लाख 66 हजार हेक्टेयर रकबा कवर किया जा चुका है जो निर्धारित लक्ष्य 149 लाख 29 हजार हेक्टेयर के विरुद्ध लगभग 98.2 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में 143.79 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य में धान की बुवाई 101 फीसदी से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 118.50 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 145.71 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। इसमें राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 55.84 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है।

राज्य की दूसरी प्रमुख खरीफ फसल धान की बोनी अब तक 34.07 लाख हेक्टेयर में हुई है। इसी प्रकार प्रदेश में अब तक इन फसलों की बुवाई लक्ष्य से अधिक रकबे में कर ली गई है जिसमें मक्का 15.15 लाख हे. में, तुअर 4.28, उड़द 15.65, मूंगफली 3.80 एवं तिल 3.23 लाख हे. में तथा कपास की बुवाई 6.16 लाख हेक्टेयर शामिल है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 55.54 लाख हेक्टेयर में, दहलनी फसलें 21.70 लाख हेक्टे. में एवं तिलहनी फसलें 63.25 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

प्रदेश में बुवाई स्थिति 
 
3 सितम्बर 2021 तक (लाख हे. में)
फसललक्ष्यबुवाई
धान33.4634.07
ज्वार1.51.55
मक्का14.9215.15
बाजरा 3.293.46
अरहर3.824.28
उड़द13.8415.65
मूंग 1.391.64
सोयाबीन61.6555.84
मूंगफली3.273.8
तिल 4.313.23
कपास6.076.16