Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृभको के स्वच्छता अभियान एवं आय सृजन कार्यक्रम की सराहना

19 जून 2026, धार( कृषक जगत): कृभको के स्वच्छता अभियान एवं आय सृजन कार्यक्रम की सराहना – कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था ग्राम राजोद में स्वच्छता अभियान एवं आय सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री सौरभ सिंह नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक , श्री अनिल पुरोहित शाखा प्रबंधक राजोद, श्री राज बाबू कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, कृभको इंदौर,श्री शांतिलाल पटेल अध्यक्ष राजोद गौशाला , श्री दिलीप वैष्णव सुपरवाइजर राजोद शाखा, श्री विनोद धाकड़ क्षेत्रीय प्रतिनिधि रतलाम , श्री विनायक हारोड क्षेत्रीय प्रतिनिधि,श्री अनूप मिश्रा प्रतिनिधि नोवोनेसिस मौजूद थे। कार्यक्रम में कृभको की स्थापना, उपलब्धियों एवं विभिन्न कृषि उत्पादों की विस्तृत जानकारी, स्वच्छता अभियान,आय सृजन, ई-टोकन प्रणाली, कृभको राइजोसुपर, कम्पोस्ट खाद, तरल जैव उर्वरकों एवं जैविक खेती से होने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी के साथ ही वैज्ञानिक उपयोग की विधि समझाई गई।

मुख्य अतिथि श्री सौरभ सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कृभको उत्पादों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृभको केवल उर्वरक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों एवं ग्रामीण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत समिति, गौशाला, विद्यालय, धर्मशाला एवं मंदिरों को स्वच्छता सामग्री वितरित किए जाने तथा आय सृजन कार्यक्रम के तहत किसानों को आधुनिक बैटरी चालित स्प्रेयर पम्प प्रदान किए जाने की उन्होंने विशेष प्रशंसा की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile