Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

23 सितम्बर 2025, देवास: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करें – उप संचालक कृषि ने बताया कि नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने और खेती को अधिक उन्नत व लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत हैप्पी सीडर पर 86 हजार 400 रूपए, सुपर सीडर पर एक लाख 20 हजार रूपए, स्मार्ट सीडर पर 90 हजार 200 रूपए एवं बेलर पर 06 लाख 60 हजार रूपए तक का अनुदान किसानों को उपलब्ध कराया जाता है।

जिले के इच्छुक कृषक www.dbt.mpdage.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर के लिये 04 हजार 500 रुपये, श्रेडर/मल्चर के लिए 05 हजार 500 रुपये, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल के लिए 03 हजार रुपये, हे-रेक/ स्ट्रॉ रेक के लिए 05 हजार रुपये, स्लेशर के लिए 02 हजार रुपये एवं बेलर के लिए 15 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट “सहायक कृषि यंत्री देवास” के नाम से बनाकर जमा करना होता है।  हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर की मदद से किसान धान, मूंग, गेहूं और सोयाबीन की कटाई के बाद सीधे बुवाई कर सकते हैं। यह यंत्र एक साथ खेत की जुताई, बीज बुवाई और खाद देने का कार्य करता है। इससे बुवाई लागत में कमी आती है और पराली जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरक शक्ति कम हो जाती है एवं केंचुए व लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  किसानों  से अपील की गई है कि वे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर जैसे आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग कर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें और शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें