Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 15 नवम्बर तक आवेदन स्वीकार होंगे

05 नवम्बर 2022, बुरहानपुर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 15 नवम्बर तक आवेदन स्वीकार होंगे – वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना संचालित की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला बुरहानपुर में 15 नवंबर तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं ।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री अजय शक्ति भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं में शामिल गतिविधियों का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति/मत्स्य समिति समूह कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला बुरहानपुर में 15 नवम्बर, 2022 तक आवेदन प्रस्तुत कर सभी सम्मिलित योजनाओं का लाभ इच्छुक मत्स्य पालक/व्यक्ति मत्स्य विभाग में संपर्क कर ले सकते हैं। क्लस्टर आधारित तथा ‘‘पहले आओ-पहले पाओ‘‘ के आधार पर हितग्राहियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मत्स्य विभाग में विभिन्न योजनाएँ जैसे-मत्स्य उत्पादन हेतु हैचरी निर्माण, संवर्धन पोंड निर्माण, नवीन तालाब निर्माण, मत्स्य पालन हेतु इनपुट्स की व्यवस्था, जलाशय में मत्स्य बीज फिंगरलिंग संचयन, रंगीन मछलियों की रियरिंग एवं ब्रीडिंग इकाई स्थापना, मत्स्य मार्केटिंग हेतु कियोस्क, मोटरसाईकिल विथ आईसबॉक्स, साईकिल विथ आईसबॉक्स, रेफीजरेटर व्हीकल, इंसुलेटेड व्हीकल, जलाशय में केज/पेन स्थापना, फिश फीड मिल प्लांट, आईस प्लांट, बायोफ्लोक प्लांट, आरए.एस.यूनिट इत्यादि संचालित की जा रही हैं। इच्छुक मत्स्य पालक/व्यक्ति इनका लाभ ले सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )