Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जनजातीय वर्ग के आवेदन आमंत्रित  

30 जनवरी 2025, शिवपुरी: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जनजातीय वर्ग के आवेदन आमंत्रित – वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विभागीय गतिविधियों में जनजाति वर्ग के विकास के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के जनजातीय वर्ग के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

मछुआ कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले के इच्छित हितग्राहियों से 7 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित है। योजना अंतर्गत प्रमुख रूप से तालाब निर्माण, बायो फ्लोक पोंड, फिश फीड मिल, फिश कियोस्क, पुनः संचरणीय जलीय संवर्धन तंत्र, मोटर सायकल विथ आइस बॉक्स आदि योजनाएं शामिल है। योजना हेतु केवल जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को पात्रता है।

योजनान्तर्गत अनु.जनजाति वर्ग को हितग्राही मूलक योजनाओं पर 90 प्रतिशत अनुदान एवं समुदाय आधारित गतिविधि के लिए 100 प्रतिशत अनुदान की पात्रता है। इच्छित मत्स्य पालक अथवा समिति सदस्य एवं अन्य मत्स्य पालन में रूचि रखने वाले जनजातीय वर्ग के कृषक कार्यालयीन समय में कार्यालय में आवश्यक  दस्तावेजों  सहित उपस्थित होकर आवेदन कर सकते  हैं । योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला शिवपुरी में संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com