Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली के किसान अब घर बैठे मोबाइल से बुक कर सकेंगे खाद

10 जनवरी 2026, सिंगरौली: सिंगरौली के किसान अब घर बैठे मोबाइल से बुक कर सकेंगे खाद – सिंगरौली 8 जनवरी 2026/उप संचालक कुषि द्वारा अवगत कराया गया है कि किसानों को अब खाद के लिए कतार में लगने के साथ धक्का-मुक्की और विवादों से  नहीं  जूझना पड़ेगा । अब खाद वितरण के लिए “ई-विकास प्रणाली” की शुरुआत की जा रही है, जिसके माध्यम से किसान ई-टोकन से खाद पा सकेंगे ।

ई – टोकन  से किसान घर बैठे अपने  मोबाइल से ही बुक कर सकेंगे । यह नवीन व्यवस्था जल्द ही शुरू हो रही है। इससे खाद को लेकर किसानों को बड़ी राहत मिलेगी । इस सुविधा से किसान मार्कफेड, समिति और निजी दुकानदारों के यहाँ उपलब्ध खाद के स्टॉक की जानकारी भी पा सकेंगे तथा अपनी सुविधा अनुसार खाद विक्रेताओं का चयन करने के बाद ई-टोकन बुक कर सकेंगे ।

नई व्यवस्था में किसान गूगल पर etoken.mpkrishi.org लिंक के माध्यम से आधार नम्बर और ओटीपी फीड कर लॉगिन कर सकेंगे । लॉगिन करने पर पोर्टल पर एग्रीस्टेक (फार्मर आईडी) से कृषि भूमि अपडेट कर मौसम और फसल का चयन करने के बाद फसल और कृषि भूमि अनुसार उर्वरक की गणना पोर्टल पर प्रदर्शित होगी । इसके बाद किसानों को उपलब्ध स्टॉक के बारे में पता चल सकेगा । तदोपरान्त किसान ई-टोकन बुक कर सकेंगे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें